फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वार्ड नंबर 5 में विकास को मिली गति, वार्डवासियों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 मां काली नगर स्थित कालिका धाम कॉलोनी में विकास कार्यों को गति देते हुए विभिन्न गलियों में सीसी मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें लगभग 16 लाख रुपए विभिन्न योजनाओं से खर्च किए जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव एवं सभासद रवि गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के साथ-साथ सीवर और जल निकासी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। कालिका धाम कॉलोनी में अजय गुप्ता रामू पटेल की गली मार्ग में सीवर और सीसी निर्माण 15वां वित्त योजना के अंतर्गत 7. 40 लाख हजार रुपये से कार्य हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें