सकलडीहा। बिजली का बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को एक्सईएन आशीष सिंह ने बीडीओ से गांवों में संचालित परिषदीय विद्यालय की सूची की जानकारी ली।
विकास खंड में 104 प्राथमिक और 50 से अधिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है। लंबे समय से कई परिषदीय विद्यालयों की ओर से बिजली का बकाया जमा नहीं किया गया है। शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग अब सरकारी कार्यालयों के बकाया वसूली को लेकर सतर्क हो गया है। इस क्रम में एक्सईएनऔर एसडीओ आकाश सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय से ग्राम सभा में संचालित परिषदीय विद्यालय की जानकारी हासिल की। बताया कि शीघ्र ही परिषदीय विद्यालयों से विद्युत बकाया की वसूली शुरू की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ आशा देवी, जेई मनोज पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद