फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन की हुई जांच

Mon, 05 Jan 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की एमडी डा. काजल ने अधिकारियों की टीम के साथ रविवार को क्षेत्र के जगदीश सराय गांव में औचक छापेमारी की। इस दौरान एमडी ने घर घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन रसीद, बिल आदि की जांच की।
विज्ञापन


जबकि विभागीय टीम ने गांव में कैंप लगाकर 1.73 लाख की बिल वसूली की। साथ ही 13 लोगों को नए कनेक्शन जारी किए और 16 बकाएदारों की बिजली भी काटी गई। वहीं 22 लोगों का ओटीएस के तहत पंजीकरण किया गया।


विद्युत विभाग की एमडी डा. काजल संग 15 सदस्यीय टीम अचानक जगदीश सराय गांव पहुंची। एमडी ने कहा कि गांव की आबादी के हिसाब से बिजली कनेक्शन काफी कम हैं। 400 परिवारों के सापेक्ष मात्र 134 कनेक्शन लिए गए हैं। उसमें भी एक दर्जन कनेक्शनधारक नियमित बिल जमा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी लोगों से कनेक्शन लेने और नियमित बिल जमा करने के लिए कहा। कहा कि जिस दिन गांव में नियमित बिल शत प्रतिशत हो जाएगा, गांव को पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जाएगी। विद्युत टीम के गांव में आने की जानकारी पाकर कई बकाएदार अपने घरों में ताला लगाकर निकल गए। एमडी ने टीम में शामिल विजिलेंस विभाग के इंसपेक्टर से ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।

 करीब दो घंटे के निरीक्षण के दौरान एमडी ने सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन आदि की जांच की। टीम के साथ एक्सईएन एके सिंह, एमएल शर्मा, मुख्य अभियंता आयुष कुमार, सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव, एसपी त्रिपाठी, एक्सईएन वीपी सिंह आदि    शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें