फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के चंदौली सदर, नियामताबाद, सकलडीहा, चहनियां और बरहनी में शनिवार को प्रमुख पद के लिए चुनाव होंगे। शुक्रवार को दिन भर इसकी तैयारी होती रही। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ के अंदर ब्लॉक का कोई कर्मचारी मौजूद नही रहेगा। जिले के नौ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए चुनाव 10 जुलाई को होना है। हालांकि धानापुर, चकिया, नौगढ़ और शहाबगंज ब्लाकों में एक ही उम्मीद होने की वजह से यहां निर्विरोध निर्वाचन तय है। बाकी पांच ब्लाकों में चुनाव होना है। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना कर विजेता की घोषणा की जाएगी। सकलडीहा: शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की तैयारी को लेकर आर्ब्जबर रवि रंजन नगर आयुक्त प्रयागराज ने सकलडीहा ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर चुनाव के बाबत जानकारी ली। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव कराने का निर्देश दिया। चुनाव प्रेक्षक ने मतदाताओं को गोले के अंदर खड़ा कराने व मतदान के दौरान सीसी कैमरा लगाये जाने व धूप से बचाव इंतजाम किये जाने को कहा। इस मौके पर बीडीओ रम्या आर, लॉजिंग आफिसर जेके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, विजय शंकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें