फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चुनाव का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण में एक जून को होने वाले मतदान के लिए जिले में बृहस्पतिवार की शाम को प्रचार का शोर थम गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। एक जून को 1541 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मतदान की तैयारियों की जानकारी दी। जिले में एक जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। जिले में 1541 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार की सुबह छह बजे से नवीन मंडी परिसर से रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों के रवानगी की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। चंदौली संसदीय क्षेत्र में आने वाले मुगलसराय विधानसभा में 407, सकलडीहा में 357 और सैयदराजा में 359 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, चकिया विधान सभा राबर्ट्सगंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां 418 मतदान केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें