फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेंदुए की तलाश के लिए दो और कैमरे लगाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के अरंगी गांव में तेंदुआ के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से नाइट विजन कैमरे लगवाए गए हैं। डिप्टी रेंजर सीएन त्रिपाठी के नेतृत्व में वन कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। अरंगी गांव में तेंदुएं ने दो दिन पहले एक युवक पर हमला दिया था। वन विभाग की ओर से बुधवार को चार नाइट विजन कैमरे लगाए गए थे लेकिन तेंदुआ की कोई गतिविधि अभी तक में रिकॉड नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को भी अरंगी पहुंचे डिप्टी रेंजर सीएन त्रिपाठी ने दो और कैमरे लगाए। वहीं, उनके नेतृत्व में वनकर्मियों ने नदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया। ग्रामीणों ने दावा किया कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ पदचिह्न मिले हैं, जिन्हें वन कर्मियों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें