फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नैसारा कट के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि नैसारा गांव निवासी राम स्नेही विश्वकर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां सोनी देवी (60) बिना बताए घर से निकल गई थीं। वह एक स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें