पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। रविवार की रात अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल के एसी कोच में सवार हरजीत सिंह (68) अपनी पत्नी के साथ कोलकाता जा रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जंक्शन पर शाम सात बजे प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर ट्रेन पहुंची। सूचना पर रेलवे के लोको मंडलीय अस्पताल से आए चिकित्सकों ने जांच कर वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
स्टेशन पर ही शुक्रवार को सुबह फदलू अंसारी निवासी पुरंदा पूर्णिया बिहार की हालात खराब होने पर लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान दो यात्रियों की मौत हुई है।