पीडीडीयू नगर। मुहर्रम के तीसरे दिन शुक्रवार की शाम जिले के जगह-जगह तीजा का जुलूस निकाला गया। पड़ाव में चौरहट गांव के तीन बार के प्रधान रहे 75 वर्षीय गजनफर खान ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। पड़ाव के मढि़या, बहादुरपुर, चौरहट, सेमरा, कटेश्वर, सूजाबाद आदि सहित विभिन्न गांवों से तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस पड़ाव होते हुए माढि़या गांव स्थित कर्बला में पहुंचकर शांत हुए। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार सतपोखरी गांव से तीजा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने करतब दिखाए। चकिया में भी तीजा का जुलूस निकाला गया।