फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहले दिन किसी ने नहीं खरीदा परचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी ब्लॉक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी ने परचा नहीं खरीदा। छह अगस्त को मतदान कराया जाएगा।बरहनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ककरही, मनराजपुर और तेजोपुर में ग्राम प्रधान, बनसिंगपुर और नौबतपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा बेलवानी और भुजना गांव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है। तेजोपुर में अनारक्षित तो ककरही और मनराजपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ग्राम प्रधान की सीट आरक्षित है। आरओ व एआरओ की देखरेख में बीडीओ कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हो गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रितेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पर्चा दाखिल किया जाएगा। 23 जुलाई को पर्चों की जांच, 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक पर्चा वापसी व तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और आठ अगस्त को सुबह आठ से मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से खंड विकास अधिकारी कार्यालय से पर्चा की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन किसी ने परचा नहीं खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें