फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Archive
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव के समीप सोमवार को नेशनल हाईवे के किनारे भैंस चरा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की देर शाम वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लौंदा गांव निवासी रामलोचन यादव (61) सोमवार को नेशनल हाईवे के किनारे अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान पीडीडीयू नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामलोचन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


इस संबंध में अलीनगर के थानाध्यक्ष गंगाराज सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें