फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमताबाद। अलीनगर थाना के भरछा गांव में रविवार की देर रात तेज आंधी और पानी के बीच मड़ई की कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर नखड़े चौहान (60) की मौत हो गई। दीवार गिरने से एक बकरी भी घायल हो गई। आस पास के लोगों ने वृद्ध को मलबे से बाहर निकाला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार की सुबह पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

गांव निवासी नखड़ू चौहान मजदूरी कर परिवार का पेट पालता रहा। उसने अपने मकान से सटे झोपड़ी बना रखा था और उसकी दीवार कच्ची थी। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर मकान में सो गए। वहीं नखड़ू झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात बारिश शुरू हो गई। रात लगभग डेढ़ बजे तेज आंधी और पानी से दीवार अचानक चारपाई पर सो रहे नखड़ू के ऊपर गिर पड़ी। मड़ई गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे जहां काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने नखड़ू चौहान को मलबे से बाहर निकाला। पीडीडीयू नगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी सुभावती, पुत्र लक्ष्मण, अनिल, सुनील, सन्नी देओल व पुत्री सुनीता का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान संतोष नारायण सिंह गुड्डू ने घटना की सूचना अलीनगर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल अनिल श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें