पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ को देखते हुए जहां कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, वहीं नियमित ट्रेनें निरस्त कर दी जा रही हैं। नियमित ट्रेनें लेट भी चल रही हैं।
शनिवार को अप जलियांवाला बाग, अर्चना एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस और डाउनलाइन की पंजाब मेल, जोधपुर एक्सप्रेस गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही।
शनिवार को अपराह्न तीन बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे, जोगबनी-टुंडला महाकुंभ स्पेशल आठ घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे, धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल फेयर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे लेट रही। वहीं नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सियालदह-अजमेर और हावड़ा-बिकानेर एक्सप्रेस सवा घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे लेट रही। मुंबई मेल दो घंटे लेट रही।
वहीं डाउनलाइन की ओर जाने वाली छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-पटना सुपरफास्ट छह घंटे, आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 13 घंटे, कोटा-पटना सवा घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। मगध एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।