महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कबड्डी के ट्रायल में शामिल खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया।
कबड्डी कोच पूनम यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में गोविंद सोनकर, शनि सोनकर, हिमांशु, अमन, सिंघासन, अभय, अंश यादव और सचिन यादव पांच अक्टूबर को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर भी अच्छे प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास, फिटनेस और खेल की तकनीक पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।