फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीसीएस परीक्षा के लिए बनेंगे आठ केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में आठ केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी। परीक्षा 22 दिसंबर को सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक दो पालियों में होगी। जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की बैठक के बाद आयोग की ओर से जारी परीक्षार्थी की संख्या के आधार केंद्रों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेकिनकल इंटर काॅलेज, पालीटेक्निक काॅलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज, पीडीडीयू नगर में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर काॅलेज सैयदराजा, सकलडीहा इंटर काॅलेज, सकलडीहा पीजी काॅलेज, गांधी राष्ट्रीय इंटर काॅलेज सदलपुरा, अशोक इंटर काॅलेज बबुरी सहित अन्य निजी विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव है।
पिछले साल भी इन्ही केंद्रों पर 7687 परीक्षार्थियों में 3834 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार भी इन्हीं केंद्रों को प्रथमिकता पर रख गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। वहीं छह सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें