फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आठ आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर के करमचट थाना अंतर्गत थीलोई गांव में हुए लूट कांड का कैमूर पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को उनके थीलोई गांव के घरों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों में एक सोने चांदी की दुकान चलाने वाला भी शामिल है। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने गत 23 जून की रात गांव के ही चंद्रशेखर सिंह के घर में लूटकांड को अंजाम दिया था। इसमें वे लाखों रुपए के गहने व संपत्ति लूट ले गए थे। मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही विजेंद्र मुसहर को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि गृहस्वामी के नौकर की संलिप्तता से लूटपाट की योजना बनाई गई। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने गिरोह का सरगना गुड्डू मुसहर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में धनेछा गांव निवासी दिलीप कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोहे का पेचकस, चांदी का हाथ कंगन, कान की बाली, मोबाइल फोन, मंगलसूत्र, 21 पीस सोने की अंगूठी, सोने की चेन आदि काफी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें