सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद में आयोजित समारोह में डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति की ओर से आरंभ किया छोटा सा कार्य का परिणाम भविष्य में बेहतर रूप से परिलक्षित होता है। समाज व राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, सेवा अहम है। समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय हाई स्कूल मूसाखाड़ के पूर्व प्रधानाचार्य लालब्रत सिंह ने कहा कि शिक्षा व सेवा ही समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का मुख्य साधन होता है। संवाद