फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एक मत होता है वटवृक्ष के समान

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। एक एक मत एक एक वटवृक्ष के समान होता है। लोकतंत्र में इसी मत से मनपसंद सरकार का निर्माण होता है। युवाओं के लिए पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी मतदान करना है क्यों कि युवा ही देश के कर्णधार हैं। ये बातें समाजसेवी डॉ. सरिता मौर्य ने खड़ेश्वरी स्वामी इंटर कॉलेज कैलावर में मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान कहीं। डॉ. सरिता मौर्य ने कहा कि मतदान के लिए युवाओं को सजग रहना होगा। हम मतदान तभी कर पाएंगे जब हमारा नाम वोटर लिस्ट में होगा। इसके लिए युवाओं को सबसे पहले अपना और परिवार का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराना चाहिए। कहा कि जल्द ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। गांव में चुने हुए प्रधान गांव का विकास कराते हैं। मनपसंद उम्मीदवार का चयन के अधिकार के लिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराएं। इस मौके पर प्राचार्य विनोद सिंह यादव, रीता सिंह यादव, कमलेश चंद्र, ऊषा सिंह, मंजू यादव, प्रवीण सिंह, रामदुलार प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें