फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चालान के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर यातायात पुलिस की ओर से की गई चालान की कार्रवाई से नाराज ई-रिक्शा चालकों ने मंगलवार को दामोदर दास पोखरे के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चालकों ने आरोप लगाया कि प्रति सवारी पांच या दस रुपये ढोने वालों पर यातायात पुलिस अत्याचार कर रही है। दिन भर धूप में कड़ी मेहनत के बाद 500 से 700 रुपये प्राप्त होते हैं। ऐसी दशा उनका पांच हजार रुपये का चालान कर दिया जा रहा है। चालकों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने मांग की है। ज्ञात हो, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 210 ई-रिक्शा का चालान किया था। नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर 21 वाहन सीज किए गए थे। प्रदर्शन में सीताराम, अहमदा, अब्दुल आजाद, शमशेर सोनकर, अमन भारती, महेश भारती, राजेश गुप्ता, दीपू कुमार, पन्ना लाल, बहादुर, पिंटू, प्रकाश कुमार, अलाउद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें