चंदौली। बीते एक सप्ताह से जिले की ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट गड़बड़ चल रही है। जिसे बीते चार दिनों से बंद किया गया है। अगर आप इन दिनों आय, जाति, निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाण के आवेदन करना चाहते है आपको निराशा होगी। वेबसाइट के ठीक से न चलने के कारण ऑनलाइन कोई आवेदन नहीं हो पाएंगे। ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि एक से चार फरवरी तक वेबसाइट को बंद किया गया था। सोमवार से सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा।