फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: काम कर लौट रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के नई बस्ती में जीटी रोड पर शनिवार की रात तेज रफ्तार वाहन के धक्के से नई बस्ती निवासी अजय जायसवाल उर्फ कल्लू (35) पुत्र जगतनरायन जायसवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के नई बस्ती में रहने वाले जगतनरायन जायसवाल के तीन पुत्रों में अजय उर्फ कल्लू दूसरे नंबर पर था। जगतनरायन जायसवाल के बीमार होने के कारण तीनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। अजय भी मजदूरी करता था। शनिवार की रात लगभग 11 बजे वह काम पर से वापस लौटा था। वह जीटी रोड से पैदल ही घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन के धक्के से अजय उर्फ कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कल्लू को घायलावस्था में राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) पहुंचाया। सूचना मिलते ही घायल युवक के भाई भी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वहां उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। युवक के भाई विनय ने बताया कि वहां चिकित्सकों ने उसे देखकर जवाब दे दिया। इसके बाद किसी प्रकार परिवार वाले घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। इस बीच परिवार वालों ने विधायक रमेश जायसवाल से वार्ता की। विधायक के आश्वासन के बाद रविवार की दोपहर बाद उसे फिर से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पत्नी मोनी जायसवाल और माता विमला देवी, पिता जगतनरायन और भाइयों का रो-रोकर बेहाल हो गए। इस संबंध में कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें