फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रभारियों की बढ़ सकती है मुश्किल, ऑनलाइन मीटिंग से पता चलेगा लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी, पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मनमाने तरीके से ड्यूटी करने वाले प्रभारियों की परेशानी बढ़ सकती है। अब रोजाना सीएमओ कार्यालय से 10.30 बजे से 11 बजे तक जूम मीटिंग होंगी।
विज्ञापन

जिससे उनका लोकेशन पता चल सकेगा। इस व्यवस्था को विभाग ने प्रभावी कर दिया है। इससे प्रभारियों की लेटलतीफी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
जिले में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 206 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इन केंद्रों पर रोजाना लगभग 3000 की ओपीडी होती है। उपकेंद्रों व पीएचसी पर तैनात कर्मियों की शिकायत अक्सर विभाग के अधिकारियों को मिलती रहती है कि ये समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। इससे मरीजों को परेशानी होती है।
यह समस्या दूर करने के लिए अब विभाग ने नई पहल शुरू की है। इससे ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की परेशानी बढ़ सकती है। नये नियम के तहत जो सीएचसी अधीक्षक के साथ मीटिंग होगी, उसमें विभागीय नोडल, एक डिप्टी सीएमओ और अधीक्षक की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीएचसी प्रभारी, डिप्टी सीएमओ की एक साथ संयुक्त मीटिंग होगी। इसके अलावा अधीक्षक, डिप्टी सीएमओ और कोई भी दो-दो एएनएम की जूम मीटिंग होगी। तीनों मीटिंग मात्र 10-10 मिनट की होगी।
इसमें रोजाना काम की गतिविधियों, टीकाकरण, प्रसव सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी पूछा जाएगा। रोजाना इन केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक जूम मीटिंग करके व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। इससे कर्मचारी भी समय से केंद्र पर पहुंचेंगे और व्यवस्थाओं में भी सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें