फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नवरात्र में पूजा सामग्री का होता है चार-पांच करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृपक्ष की समाप्ति के बाद 22 सिंतबर से नवरात्र की शुरुआत हो जाएगाी। इस मौके पूजा-पाठ की सामग्री से जुड़े कारोबारियों को बेहतर कारोबार की उम्मीद होती है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ आये दिन बदल रहे मौसम ने इस कारोबार से जुड़े लोगों के माथे पर चिंताओं की लकीरें खींच दी है। पूजा-पाठ के कारोबार से जुड़े लोगों के व्यापारियों के अनुसार यदि नवरात्र में बारिश हुई तो इसक व्यापार पर विपरीत असर पड़ेगा।
एक तो पूजन सामाग्री के खराब होने का डर बना रहेगा वहीं दूसरी तरफ दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी नहीं होगी। जिले में दो से अधिक लोग पूजन सामाग्री का व्यापार करते हैं। त्योहारों पर पूजन सामाग्री की बिक्री अच्छी होती है।
विज्ञापन

खासतौर पर नवरात्र पर चुनरी, नारियल, अगरबत्ती समेत अन्य सामानोंं की खूब बिक्री होती है। इसके अलावा नवरात्र पर हवन पूजन भी काफी बड़े पैमाने में होता है। जिसमें काफी मात्रा में हवन व अन्य सामग्री का इस्तेमाल होता है।
दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। नगर के प्रमुुख व्यवसायी रूपेश रस्तोगी के अनुसार नवरात्र में पूरे जिले में चार से पांंच करोड़ रुपये का कारोबार होता है। रूपेश रस्तोगी ने बताया कि यदि इसी प्रकार बारिश होती रही तो दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में कमी आयेगी, इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें