फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुर्गियाना और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनें लगातार घंटों देरी से चल रही है। शनिवार को अप कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस और मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल 10 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली बरकाकाना वाराणसी मेमू स्पेशल 04 घंटे, धनबाद जम्मूतवी स्पेशल फेयर गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट रही। इसी तरह राजकोट बरौनी स्पेशल एक घंटे, कामाख्या आनंद विहार स्पेशल फेयर सवा घंटे, भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे, गुवाहाटी नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, पुरी आनंद विहार दो घंटे देर से पहुंची।
डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार कामाख्या नार्थईस्ट एक्सप्रेस दो घंटे, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस ढाई घंटे, आनंद विहार पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह पटना उधना स्पेशल सवा पांच घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे, आगरा कोलकाता विकली एक्सप्रेस सवा दो घंटे, आनंद विहार गया क्लोन एक्सप्रेस साढे़े चार घंटे लेट रही। इसी तरह एसएमवीटी बंगलुरू दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे जबकि नई दिल्ली पटना स्पेशल फेयर क्लोन स्पेशल साढ़े तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें