फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश नहीं होने से मूसाखाड़ बांध हुआ बेपानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/ शिकारगंज मानसून के शुरूआत में अच्छी बारिश न होने से पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित बांधों के जलाशयों में पानी की कमी हो गई है। इस समय नौगढ़ बांध के संरक्षित पानी से कर्मनाशा सिस्टम की नहरें चलाई जा रही हैं। मूसाखाड़ बांध के जल शून्य हो जाने से यह स्थिति बनी है। वहीं, चंद्रप्रभा बांध से पानी छोड़कर चंद्रप्रभा सिस्टम की नहरों का संचालन किया जा रहा है। कर्मनाशा सिस्टम के मूसाखाड़ बांध का पानी नहरों के संचालन से खत्म हो गया है। इसके कारण नौगढ़ बांध से 766 क्यूसेक पानी मूसाखाड़ में छोड़ा जा रहा है। इसी पानी में से 560 क्यूसेक पानी लतीफशाह वीयर में छोड़कर कर्मनाशा लेफ्ट और राइट मुख्य नहरों के साथ ही जनकपुर माइनर को भी संचालित किया जा रहा है। नौगढ़ बांध का संरक्षित पानी छोड़े जाने से बांध का जलस्तर भी कम हो रहा है। वर्तमान में नौगढ़ बांध का जलस्तर 881 फीट पहुंच गया है। चंद्रप्रभा बांध से 600 क्यूसेक पानी मुजफ्फरपुर बीयर में छोड़कर, नकोईया नहर, राइट लेफ्ट पथरहवा माइनर, हेतिमपुर फीडर में 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं चंद्रप्रभा रेगुलेटर के लिए 200 क्यूसेक पानी चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे सभी नहरे संचालित हैं। चंद्रप्रभा बांध का जलस्तर 742 फिट हो गया है। अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि मानसून सत्र की बेरुखी से बांधों का जलस्तर नहरों के चलने से कम हो रहा है। वहीं, लिफ्ट कैनालों और पंप कैनालों को भी पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें