फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में लगे अवैध बंधों से टेल के खेतों तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप गंगा नदी में लगे नगवां पंप कैनाल के पूरी क्षमता से नही चलने की वजह से दर्जनो गांवो के किसान परेशान हैं। नहर मे लगे आधा दर्जन से अधिक बंधो के कारण भी पानी टेल के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। किसानो ने जिलेदार, एसडीओ और एक्ससीएन तक से इसकी शिकायत की लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

नगवां पंप कैनाल से जुड़े धानापुर, नरौली, महमदपुर, बड़ौरा, अमादपुर, अढ़ारे, नवपुरा, पगहीं, पुराचेता दूबे, कोहणा, बंधवापर, मेढ़वां और नगवां के किसानों ने बतायाकि बीते एक सप्ताह से 10 क्यूसेक प्रति घंटा की क्षमता से पंप कैनाल चलाया गया लेकिनपानी रायपुर गांव के आगे नहीं बढ़ा। पंप कैनाल की क्षमता बृहस्पतिवार को बढ़कर 30 क्यूसक हुई तो नहरों मे लगे आधा दर्जनो से अधिक अवैध बंधो ने किसानो के लिए समस्या खड़ी कर दी। किसानों ने कहा कि नहर में लगे अवैध बंधो के हटवाने के लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन और एसडीओ से किए जाने के बाद भी समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है। इस संबंध में जिलेदार विरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध बंधे लगाने वालो को चेतावनी दे दी गई है। बंधे नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। टेल के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए विभाग की टीम प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें