फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: निर्माण के कारण सड़क बन गई वनवे, आधे घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित सघन तिराहे पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण बुधवार की शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक आधे घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम ऐसा था की काफी दूर तक वाहनों का तांता लगा रहा। एंबुलेंस सहित राहगीर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम की वजह से कई यात्रियों की ट्रेन छूटने की भी आशंका रही। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के जाम समाप्त कराने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। इन दिनों चंदौली से सकलडीहा तक सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है।
राहगीरों और कस्बावासियों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से महीनों से सघन तिराहे को वनवे कर दिया गया है। ऐसे में तिराहा होने की वजह से धानापुर, कमालपुर और चहनिया कि ओर से आने वाली गाड़ियां एकत्रित हो जा रही हैं।
विज्ञापन

वनवे से चंदौली की ओर से आने वाले वाहन भी इधर से गुजर रहे हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात के लिए न यहां कोई कर्मचारी लगा है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। बुधवार शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक आधे घंटे भीषण जाम लगा रहा।
कई राहगीरों ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़ने पं.दीनदयाल नगर जाना था। उन्होंने जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क का काम चलने के कारण जाम लग रहा है। यह स्थाई नहीं है। सड़क बन जाने के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें