चंदौली। एक पखवाड़े से मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसके चलते पं.कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है।
मौसम में बदलाव कारण बच्चे बुजुर्ग के साथ ही सभी लोग बिमारी की चपेट में आ रहे हैं। इससे पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बाबा कीनाराम स्वशासी कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में ओपीडी के लिए इन दिनों मरीजों की रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीड़ लग रही है। इन दिनों प्रतिदिन 1200 से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द के अलावा डायरिया के शामिल हैं। मरीजों की भीड़ होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर और ओपीडी में भीड़ हो जा रही है। इससे चिकित्सकों के साथ ही मरीज को काफी परेशानी हो रही है। मरीजों को घंटों दवा व ओपीडी में इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची लेने में लग जा रहा है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि यह मौसम में ठंड और गर्म होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में खान-पान के साथ-साथ धूप बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो तत्काल पास के सरकारी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं, ताकि सेहत अच्छी रहे।