फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डूडा तैयार कर रहा शहरी गरीबों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के लिए शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस बीच शहर में रहने वाले विभिन्न व्यवसाय से जुड़े गरीब लोगों की डूडा सूची तैयार कर रहा है। यह कार्य राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन 2.0 के तहत किया जा रहा है। ताकि नगरीय गरीबों को श्रेणियों में बांटकर आजीविका के साधनों और कमाई बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा सकें।
विज्ञापन

डूडा परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि छोटे-छोटे काम-धंधा करने और मजदूरी में लगे लोगों की सूची तैयार की जानी है, ताकि नगरीय गरीबों को श्रेणियों में बांटकर उनके आजीविका के साधनों और कमाई को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा सकें। इसके तहत नगर पालिका परिषद मुगलसराय और नगर पंचायत चंदौली में मजदूरी, दुकानों या बाजार में मजदूरी करने वाले, निर्माण कार्य में लगे, लोंगों के घरों में झाड़ू पोछा करने, खाना बनाने, किसी प्रकार के वाहन चलाने, कुरियर-दवा-टिफिन आदि के कार्य में लगे लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
इसके अलावा स्कूलों, अस्पतालों, क्लीनिक या घरों में सफाई और लोगों की देखभाल करने वाले, कूड़ा उठाने व नाली की सफाई में लगे, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, लकड़ी या लोहे के सामान बनाने या मरम्मत करने वाले, घरों को पेंट करने वाले, गैराज या सर्विस सेंटर में काम करने वाले, सिलाई सिखाने, पार्लर में काम करने वाले, छोटे-मोटे जरूरी सेवाओं को प्रदान करने वाले समेत इसी तरह के अन्य कार्य करने वालों की भी सूची तैयार की जा रही है। मजदूरी करने वाले वे सभी लोग जिनकी उम्र 18 साल है, वे आधार कार्ड की फोटो प्रति, अपना मोबाइल फोन नंबर, परिवार में सदस्यों की संख्या, शिक्षा और वैवाहिक स्थिति आदि की जानकारी देते हुए नगर पालिका परिसर स्थित डूडा कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें