समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए
बुधवार को गांधी पार्क में समाजवादी पार्टी से जुड़े मुस्लिम समाज के
कार्यकर्ताओं ने दुआख्वानी की।
इस अवसर पर सपा के जिला महासचिव
नफीस अहमद गुड्डू ने कहा कि नेता जी सर्वसमाज में लोकप्रिय हैं तथा देश को
उनकी राजनीतिक सेवाओं की जरूरत है इसलिए उनका स्वस्थ्य होना जरूरी है।
समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खान ने कहा कि नेता जी
गरीब, मजदूरों एवं मुसलमानों के हमेशा हिमायती रहे हैं तथा उनके विकास के
लिए तत्पर रहे हैं।
इसलिए देश हित में उनकी लंबी उम्र जरूरी है। इस अवसर पर
एवार्हु रहमान खां, रुस्तम अली, समाउद्दीन, सुरेन्द्र चौहान, रामसहार
यादव, महमूद आलम, मुहम्मद इसराईल, मुसर्रफ अली, सिब्बल पठान, हनुमान यादव,
रामअशीष, भरत कवि एवं नागेंद्र खत्री आदि मौजूद थे।