फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत चालक ने टैंकर से विद्युत पोल में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत चालक ने टैंकर से विद्युत पोल में मारी टक्कर
विज्ञापन

पोल के क्षतिग्रस्त होने से कई घरों की बत्ती हुई गुल
सचित्र - 06
संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद । अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड मानस नगर मोड़ के समीप स्थित बिजली के खंभे में शुक्रवार को अनियंत्रित होकर टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। खंभे के सहारे 11 हजार वोल्ट की तार गई है। टक्कर के चलते खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। नशे में धुत चालक टैंकर को लेकर डिपो की ओर भाग गया।
विज्ञापन

बता दें कि अलीनगर मार्ग पर टैंकर काफी तेज रफ्तार में दौड़ते है। इस चक्कर में आये दिन कोई न कोई सड़क हादसे होते रहते है। शुक्रवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड मानस नगर मोड़ स्थित अनियंत्रित एक टैंकर ने 11 हजार वोल्ट की तार के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जहां खंभा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं शार्ट सर्किट से कई घरों में लगे विद्युत उपकरण भी जल गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि टैंकर चालक नशे में धुत था। घटना के बाद वह टैंकर को लेकर डिपो की तरफ भाग गया। लोगों के अनुसार एक सप्ताह पहले भी नशे में धुत टैंकर चालक ने अपने वाहन से खंभे में टक्कर मारी थी । लोगों ने पुलिस मांग की है कि टैंकर चालकों का भी समय-समय ब्रीथ टेस्ट होना चाहिए और जो चालक नशे में मिले उसका चालान किया जाना चाहिए। कहा कि नशे में टैंकर चलाने के दौरान कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें