फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए बांटी औषधियुक्त चूर्ण व मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण से लड़ रहे जिले के वारियर्स के बीच मंलवार को कमलापुर (एकौनी) स्थित जीवक आयुर्वेद मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल की ओर से औषधि व मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए विभिन्न कोतवाली, थानों व चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों को आयुष मंत्रालय की ओर से निर्देशित शिरीषामृतादि क्वार्थ चूर्ण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कालेज के संचालक डा. सुनील कुमार गौतम ने बताया कि संस्था के लैब में चूर्ण का निर्माण किया गया है। उन्होंने इस औषधि वाले चूर्ण को प्रयोग करने की विधि भी बताई। कहा कि एक चम्मच औषधि के चूर्ण को दो कप पानी में तब तक पकाना होगा जब तक पानी की मात्रा आधी न हो जाए। बचे पानी में अपनी इच्छा के अनुसार चीनी या नमक मिला कर सेवन किया जा सकता है। वहीं मधुमेह या रक्तचाप के मरीज इसे बिना कुछ मिलाए भी ग्रहण कर सकते हैं। बताया कि औषधि शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसके सेवन से कोरोना के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाना, जफरपुर चौकी सहित अन्य थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों के बीच चूर्ण का वितरण किया। साथ ही उनके बीच लैब में बने मास्क का भी वितरण किया। इस मौके पर अस्पताल के डा. प्रभाशंकर मिश्रा, बृजराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें