फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रामपुर कला गांव में 1.79 करोड़ के विकास कार्याें का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड के रामपुर कला ग्राम पंचायत में 1.79 करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और प्रधान डॉ. केशव मूर्ति पटेल ने रविवार को फीता काट कर और पूजन कर किया। गांव में राशन वितरण गोदाम, संपर्क मार्ग, लघु सेतु आदि का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

गांव के विकास की स्तर को बढ़ाने के लिए निरंतर केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से योजनाएं चलाई जा रही हैं। रामपुर कला ग्राम पंचायत में नौ लाख रुपये की लागत से राशन वितरण गोदाम, पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 148 लाख रुपये से बब्बन सिंह मार्ग का निर्माण, 14 लाख रुपये से ककरही संपर्क लघु सेतु और सीसी रोड का निर्माण, चार लाख रुपये से भगवान बुद्ध मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण और 3.85 लाख रुपये से महंत सिंह मार्ग का निर्माण कार्य किया गया है। विधायक ने प्रधान के साथ सभी कार्यों का लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आगे भी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान प्रभात पटेल, नंदकिशोर पटेल, सत्यप्रकाश गुप्ता, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, अरविंद पटेल, निखिल पटेल, सरोज यादव, मुकेश साहनी, प्रहृलाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें