फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीआरएम ने विक्रमगंज और पीरो स्टेशन के विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डीआरएम उदय सिंह मीना ने बुधवार को मंडल के सासाराम-आरा रेल खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीरो और विक्रमगंज स्टेशन के विकास कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने विक्रमगंज और पीरो स्टेशनों पर विकसित की जा रही यात्री सुविधाओं और कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। डीआरएम ने गढ़ नोखा एवं गड़हनी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, सफाई और रखरखाव की स्थिति को भी देखा। उन्होंने रेलखंड पर स्थित कुछ अंडरपास की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सासाराम स्टेशन पर यात्री सुविधाओं व निर्माण कार्य में हुई प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंडल के विभिन्न शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें