पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीआरएम पंकज सक्सेना ने शुक्रवार को मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ गया रेल रूट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से अनुग्रह नरायन रोड तक विंडो ट्रेलिंग किया। इसके माध्यम से रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक, छोटे बड़े पुलोबऌा निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीआरएम ने दुर्गावती, भभुआ रोड, सासाराम, सोननगर एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न यात्री सुविधाओं सहित वहां साफ-सफाई व रखरखाव आदि का जायजा लिया गया तथा कार्यरत कर्मि यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलकर्मियों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देेश दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल इंजीनियर प्रथम सुनील कुमार, वरीय मंडल इंजीनियर द्वितीय अभिषेक साव, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक गणनाथ झा, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) एके श्रीवास्तव रहे।
स्टेशन कर्मियों ने निकाला फिट इंडिया फ्रीडम रन
पीडीडीयू नगर। रेलकर्मियों और उनके परिजनों के साथ आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान के तहत शुक्रवार को मंडल के कुम्हऊ स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सी सोरेंग एवं वीके राय की देख रेख में अधिकारियों कर्मचारियों ने दौड़ लगाई। इस इस दौरान लोगों को स्वयं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया गया। लोगों से अपने सेहत के प्रति सतर्क रहते हुए शारीरिक श्रम को बढ़ाने, कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और हर स्थान पर दो गज की दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत दौड़ में अरविंद कुमार, राम प्रवेश सिंह रहे।