कअलीनगर थाना के धूस खास गांव के समीप समिति पर खाद लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। सदर कोतवाली के बर्थरा गांव निवासी महेश पासवान (45) बर्थरा गोदाम से खाद लेकर साधन सहकारी समिति धूस खास जा रहा था। जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा कि सिंगल रोड होने के कारण ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। केबिन में फंसे चालक महेश पासवान को ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर किसी प्रकार बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।