फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दृष्टि एकेडमी ने जीता सब जूनियर क्रिकेट का फाइनल मैच

विज्ञापन
दुलहीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : जहांगीराबाद में सजा खाटू श्याम का दरबार।
विज्ञापन
दुलहीपुर।
विज्ञापन

पूर्वांचल स्पोर्ट्स के बैनर तले बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में ज्योति कान्वेंट स्कूल प्रायोजित सत्यदेव गुप्ता मेमोरियल सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसके फाइनल में दुष्टि एकेडमी ने टारगेट स्पोर्ट्स को 7 रनों से हरा दिया और क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसमें श्रेयांश ने 5 चौके की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए। इसी तरह कृष ने 3 चौके की मदद से 25 रन बनाए। यशस्वी ने नाबाद 11 रन बनाए। टारगेट स्पोर्ट्स की ओर से शशांक ने 2 विकेट लिए। बिराज और अंश ने एक-एक विकेट लिए। टारगेट स्पोर्ट्स ने जवाबी पारी की शुरुआत शानदार की और पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 31 रन बना लिए। इससे मैच का रुख उनके पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था। इस बीच दृष्टि एकेडमी के गेंदबाजों और फील्डरों ने शानदार प्रदर्शन किया और टारगेट स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 121 रन ही बना सकी। रोहित ने तेज 27 रन बनाए, जबकि अनिकेत ने 13 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार श्रेयांश को मिला। दृष्टि एकेडमी की ओर से श्रेयांश, मुदित और अर्णव ने 2-2 विकेट लिए। अक्षत को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार और कृष को बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कमार रावत ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि जावेद हाशमी और पूर्व क्रिकेटर फराज हुसैन ने भी मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर कोच विकास कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कृष्ण मोहन गुप्ता ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें