फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 25 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पेयजल की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के बहेरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर दो बजे शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कुएं के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की गुहार लगाई गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। चेताया कि यदि समस्या का निराकरण नहीं होता है तो कंदवा ककरैत मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन



बरहनी विकास खंड के बहेरा गांव में पांच इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए गए हैं। इनमें से दो हैंडपंपों पर निजी कब्जे हैं। वहीं एक हैंडपंप दो माह से खराब पड़ा है। इससे गांव की छह सौ लोगों की आबादी पेयजल के लिए दो हैंडपंपों और एक कुएं पर आश्रित है। कुएं का दूषित जल पीने के चलते प्राय: ग्रामीण बीमार होते रहते हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने विकास खंड कार्यालय और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का कोई निदान नहीं हुआ।   पेयजल की समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में भगवंती, भगमानी, शीला, लक्ष्मीना, अनिता, तारा, गीता, सरोज आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें