फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सूख गए जलाशय, बेजुबान बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी के कारण पारा 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल होने लगा है। वहीं, जलाशय सूखने के कारण बेजुबान बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। सिंचाई विभाग तालाबों, पोखरों में पानी भरने के झूठे दावे कर रहा है। जिले में सभी विकास खंडों के ज्यादातर तालाबों में पानी नहीं है। लाखों रुपये से बनाए गए अमृत सरोवरों में पानी भरने के लिए पंप की व्यवस्था की जानी थी लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पोखरों, तालाबों में पानी नहीं भरा गया तो हैंडपंप भी साथ छोड़ देंगे। भूगर्भ जलस्तर खिसकने से संकट बढ़ता जा रहा है। पानी न मिलने से बेहाल जंगली जानवर आबादी की तरफ आने लगे हैं। कर्मनाशा नदी सूख जाने से कंदवा समेत अन्य क्षेत्रों में हिरणों के झुंड पर कुत्ते हमला बोल चुके हैं।
विज्ञापन

चंदौली : सदर ब्लॉक के मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत के तालाब में पानी नहीं है। इससे अन्य गांवों के तालाबों का हाल क्या होगा। नारायणपुर पंप कैनाल से निकले नहर के पास जसुरी गांव का तालाब भी पानी विहीन है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तालाबों की मरम्मत कराने के बाद उनमें पानी भरा जाएगा। वहीं, सकलडीहा ब्लॉक के राउतपुर गांव स्थित तालाब जलकुंभी से पटा पड़ा है। इससे प्यास बुझाने पहुंचे पशु घासफूस में फंसकर दम तोड़ दे रहे हैं। एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट..........
तालाबों की तलहटी में दिख रहा पानी
ताराजीवनपुर। भीषण गर्मी तालाबों में पानी भरने का फरमान जारी होने के बाद भी सिंचाई विभाग लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्र के बहुत से तालाब पानी के अभाव में सूखे पड़े हैं। कई तो सूखने की कगार पर हैं। इससे जानवरों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ रहा है। अलीनगर सहित अन्य स्थानों पर तालाबों में पानी केवल तलहटी में दिख रहा है।
विज्ञापन


पानी की तलाश में बस्तियों में आ रहे वन्यजीव
कंदवा। बरहनी ब्लॉक के असना और ओयरचक गांव के तालाब सूखे हुए हैं। सिंचाई विभाग पशु-पक्षियों के लिए नहरों के माध्यम से तालाबों को भरने का झूठा दावा कर रहा है। पानी की तलाश में वन्यजीव बस्तियों का रुख कर रहे हैं। वनों से भटककर ग्रामीण इलाकों में पहुंच रहे हिरणों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। अब तक दो हिरणों को कुत्ते घायल कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें