फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महाबलपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात लगभग दस बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रवीण कुमार ओझा (52) की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वाराणसी के सारनाथ स्थित लोहिया नगर कालोनी निवासी रविवार को किसी काम से पीडीडीयू नगर आए थे। बाइक से रात लगभग दस बजे वाराणसी जा रहे थे। वह महाबपुर पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे थे इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को दुलहीपुर स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रक कोतवाली ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें