नगर के चंदासी वॉर्ड स्थित वृंदावन कॉलोनी में अधिकारियों की लारवाही का खामियाजा वहां की जनता पिछले तीन वर्षों से भुगत रही है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग की सड़क से ऊपर नाली का निर्माण हुआ। इसके बाद सड़क नहीं बनाई गई। इससे नाली और बारिश का पानी हमेशा मार्ग में जमा रहता है। आवागमन में परेशानी होती है।वृंदावन कॉलोनी में 2020 में नाली का निर्माण हुआ। नाली को सड़क के लेबल से ऊपर बनाया गया। नाली निर्माण के बाद सड़क का लेबल न तो ऊपर किया गया और न ही सड़क का निर्माण हो सका। नाली बनाने के बाद अधिकारी सड़क बनाना पूरी तरह से भूल गए या यूं कहें की जान बूझकर अनजान बने रहे। इस लापरवाही की वजह से नाली का पानी सड़क पर बहता है। जरा सी बारिश होने के बाद मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाता है।जिसमें होकर कॉलोनी के एक हजार से ज्यादा लोग आवागमन को मजबूर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती। वृंदावन कालोनी निवासी मुकेश कुमार ने क्षेत्र में जलभाव होने के बाद जिलाधिकारी से लेकर सीएम कार्यालय व केशव प्रसाद मोर्या को भी किया है। उसके ट्वीट करने सभी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया है।
-
अधिकारियों में दूरदर्शिता की कमी है कि क्षेत्र में नाली का निर्माण तो कराया लेकिन सड़क को जस का तस छोड़ दिया गया। सड़क नीचे होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।-संजय पांडेय, निवासी वृंदावन कालोनी
-
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मियों के नहीं आने के कारण स्थिति खराब हो जाती है। क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सबसे अधिक खराब है।-प्रखर तिवारी, निवासी वृंदावन कालोनी
क्षेत्र में नाली का निर्माण पानी निकासी के लिए कराया गया था लेकिन अब नाली ही क्षेत्र में जलभराव का कारण बन रही है।-गुरुदयाल चौहान, निवासी, चंदासी
क्षेत्र के विकास के लिए सड़क और पानी निकाली की व्यवस्था को सही किया जाना बहुत ही आवश्यक है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। - शिवचरण, निवासी, वृंदावन कालोनी
कोट- नाली बंद होने के बाद सड़क बनाने का बजट अभी तक नहीं आया है। धन मिलते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।-कृष्णचंद्र, ईओ, पीडीडीयू नगर