फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद शुरू हुई नाले की खोदाई, ग्रामीणों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद । विकास खंड क्षेत्र के देवई से महदेऊर तक नाले की खोदाई का कार्य लगभग 25 वर्ष बाद शनिवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन

देवई ग्राम पंचायत से महदेऊर में गड़ई नदी तक लगभग तीन किलोमीटर बंधी प्रखंड के पानी निकासी के लिए नाले की सफाई व खोदाई का कार्य शनिवार को ग्राम प्रधान व किसानों के प्रयास से शुरू हो पाया। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि इस नाले से देवई, कठौड़ी, बरहुली, नई कोट,ख्यालगढ, लौदा के सैकड़ों एकड़ फसल की सिंचाई होती है। तीन किलोमीटर लंबे नाले की खोदाई की मांग को लेकर किसानों ने ग्राम प्रधान उदयभान यादव के नेतृत्व में कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था। बंधी प्रखंड के अवर अभियंता बृजेश प्रजापति ने जेसीबी मशीन से नाले की खोदाई का कार्य प्रारंभ कराया गया। क्षेत्र के किसान उमाशंकर यादव, रामसेवक बिन्द, किशोर बिन्द,हंसा यादव, उमाशंकर यादव, दरोगा यादव आदि प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें