फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन फ्रूट व स्ट्रॉबेरी कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती:जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में स्ट्राबेरी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में डीएम ईशा दुहन ने किसानों से इसकी खेती कर अच्छा मुनाफा कमाने का आह्वान किया। कहा कि ड्रैगन फ्रूट व स्ट्रॉबेरी कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती है। किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के मौके पर डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद के किसान बंधुओं को पारंपरिक खेती के अलावा छोटे-छोटे जगहों पर स्ट्राबेरी एवं ड्रैगन फ्रूट की खेती की जानकारी दिलाकर उनके आय में बढ़ोतरी कर सकें। कहा कि यहां प्रशिक्षण लेने वाले किसान घर और खेतों में कम जगहों में भी इसका उपयोग करें। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को ड्रैगनफ्रुट, स्ट्राबेरी की खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जाए।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रशिक्षण के दौरान पूरी विस्तार से जानकारी दी और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर प्रगतिशील किसान धनंजय कुशवाहा और अनिल मौर्या ने ड्रैगन फ्रूट एवं स्ट्राबेरी की खेती की तकनीकी जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग जैसे बेकरी उद्योग, दालमिल उद्योग, मशरूम उत्पादन, पलोर मिल (आटा चक्की), नमकीन उद्योग, मिठाई उद्योग, सब्जी आधारित उत्पाद रेडी टू कुक (मैगी नूडल्स, पास्ता, ढोकला स्वीटकार्न, ओट्स, दलिया, सूजी आदि), बेकरी उद्योग, दूध उत्पाद से संबंधित उद्योग, हर्बल उत्पाद, आयल सीड आधारित उत्पाद आदि की खेती पर तकनीकी प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला उद्यान अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें