फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष बने डॉ. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में डाॅ.संजय कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. जेपी गुप्ता को 43 मतों से हरा दिया। 81 में से 79 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर 3 बजे मतगणना शुरू हुआ। डॉ. संजय कुमार यादव को 61 और डॉ. जेपी गुप्ता को 18 वोट मिले। चुनाव अधिकारी ने डाॅ. संजय कुमार यादव को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने संघ के सभी पदों की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में डाॅ.संजय कुमार, डाॅ.रविकांत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. देवेश कुमार पांडेय सचिव, डाॅ.उग्रसेन कुमार कार्यकारणी सदस्य, डॉ प्रदीप पांडेय वित्त सचिव और डॉ. कौशल कुमार एडिटर बनाए गए हैं। चिकित्सकों ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा और उप मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. एके दुबे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें