फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमर में दुपट्टा बांधकर डांस करना पड़ा महंगा, पीएसी प्रभारी के पद से हटाए गए डॉ. प्रेम प्रकाश

Wed, 16 Jul 2025 11:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक नर्स के विदाई समारोह में डांस करना प्रभारी डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय को भारी पड़ गया। मामले सामने आने पर जांच के बाद उन्हें पीएचसी प्रभारी के पद से हटा दिया गया। 
विज्ञापन
कमर में दुपट्टा बांधकर डांस करते डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय का एक नर्स के विदाई समारोह में डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद सीएमओ ने जांच कमेटी बैठाई और जांच के बाद मंगलवार को सीएमओ डॉ. जुगल किशोर राय ने डॉ. प्रेम प्रकाश उपाध्याय को पीएचसी प्रभारी के पद से हटाकर डॉ. हीरालाल को पीएचसी प्रभारी बना दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
9 जुलाई को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक नर्स की विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में केंद्र प्रभारी डॉ. प्रेमप्रकाश उपाध्याय ने जमकर डांस किया। उन्होंने सर्विस नियमावली को दरकिनार करते हुए कमर पर दुपट्टा बांधकर भोजपुरी के अश्लील गाने पर डांस किया। 

इसका वीडियो वायरल हुआ तो अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में ''पीएचसी प्रभारी ने कमर में दुपट्टा बांधकर भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके'' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने जांच कमेटी बैठाई ओर मंगलवार को प्रेम प्रकाश उपाध्याय को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पद से हटाकर उनके स्थान पर हीरालाल को प्रभारी बना दिया। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. युगल किशोर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है और सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को तत्काल प्रभारी पद से हटा दिया गया है। यह घटना चिकित्सा विभाग की गरिमा और सार्वजनिक पद पर आचरण की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें