फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक समरसता की कल्पना के लिए संघर्षरत रहे डॉ. लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। डॉ. राममनोहर लोहिया सामाजिक समरसता की परिकल्पना को साकार करने के लिए जीवन के अंतिम समय तक संघर्षरत रहे। वर्तमान में युवाओं को डॉ . लोहिया की जीवनी को पढ़ने व जानने की जरूरत है। उनका पूरा जीवन ही भारतीय समाज के लिए मार्गदर्शन है। ये बातें रविवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने क्षेत्र के खंडेश्वरी कॉलेज के प्रांगण में आयोजित पार्टी के झंडा लगाओ कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में कहीं। कहा कि इन दिनों जिस तरह से समाज को बांटने की साजिश हो रही है, उसे देखते हुए लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि बीते दिनों चहनिया में सपा के नौजवान साथियों पर हुई लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्णहै। इस मौके पर योगेंद्र यादव चकरू, संतोष यादव, बाबूलाल यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया, अनिल यादव, विकास यादव, प्रभात यादव, इंद्रजीत यादव,अजीत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें