फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने किया नशे में धुत सफाई कर्मी को निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शहाबगंज के ढ़ुन्नु गांव में तैनात सफाई कर्मी उपेंद्र गौतम को डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने निलंबित कर दिया है। उपेंद्र गौतम एमएलसी चुनाव के दौरान धानापुर ब्लाक केंद्र पर तृतीय मतदान अधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया था। लेकिन वह पोलिंग पार्टी के साथ नहीं गया। बाद में कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के छत पर शराब के नशे में धुत पाया गया। इसी के चलते डीपीआरओ ने सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई किया।
विज्ञापन

सफाई कर्मी उपेंद्र कुमार गौतम को शहाबगंज के ढ़ुन्नु गांव में तैनात किया गया है। लेकिन एमएलसी चुनाव के दिन उसे धानापुर ब्लाक के मतदान केंद्र पर तृतीय मतदान अधिकारी के रुप नियुक्त किया। लेकिन वह पोलिंग पार्टी के साथ रवाना नहीं हुआ। बाद में कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के छत पर शराब के नशे के हालत में मिला। ऐसी स्थिती में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने सफाई को आयोग के निर्देशों का उल्लंघन और आचरण नियमावली का पालन नहीं करने के आरोप में निलंबित कर दिया। बताया कि सफाई को निलंबित करके अपर पंचायतीराज अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें