फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप डाउनलोडिंग में मदद करें कर्मचारी
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिनस्थों संग बैठक कर दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को विकासखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में अधीनस्थों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बताया कि लॉकडाउन में विकासखंड के विभिन्न गांवों में अब तक मनरेगा योजना के तहत 4844 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव ही इसका उपाय है। इससे बचने के लिए आरोग्य सेतु एप बनाया गया है। इसकी समीक्षा प्रतिदिन शासन स्तर से की जा रही है। इस समय आरोग्य सेतु एप डाउनलोडिंग में जनपद 13 वें स्थान पर है। उन्होंने शिक्षा, विकास, पंचायत, स्वास्थ्य आदि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने व इसे डाउनलोड करने में लोगों की मदद भी करने का निर्देश दिया। कहा कि एप के उपयोग में किसी की निजता प्रभावित न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा गया है। उपयोगकर्ता के पॉजिटिव कोरोना वायरस टेस्ट या संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारियां इस एप के जरिए सिर्फ सरकार संग ही साझा हो सकेगी। अंत में बताया कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, बीडीओ रक्षिता सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ध्रुवराज यादव, बीईओ सुरेश सिंह, एडीओ एसटी प्रमोद शर्मा, एडीओ रवींद्र सिंह, धनन्जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें