फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाजपत नगर डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी पीडीडीयू जंक्शन से गिरफ्तार, बिहार जाने की फिराक में था आरोपी

Thu, 03 Jul 2025 12:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: दिल्ली के लाजपत नगर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उत्तर प्रदेश के चंदौली के पीडीडीयू जंक्शन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर में हुए डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी को चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान मुकेश (20) पुत्र नरेश, निवासी ग्राम धधुआ, जंदहा, जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच से उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। 

इसे भी पढ़ें; दिल्ली में डबल मर्डर: नौकर ने की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या, इस वजह से काट दिया दोनों का गला
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद फरार होकर अपने गृह जनपद लौटने की फिराक में था। दिल्ली पुलिस द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर चंदौली पुलिस ने सक्रियता दिखाई और उसे समय रहते दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दिल्ली पुलिस के हवाले किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें