फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सुबह आने वाले दून एक्सप्रेस रात आठ बजे पहुंची पीडीडीयू जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह आने वाली ट्रेन शाम तक भी नहीं पहुंच पा रही है। सोमवार को हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली दून एक्सप्रेस सुबह सवा नौ बजे की जगह रात आठ बजे पहुंची। इससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार करने में परेशानी हो रही है। वहीं अप और डाउन की चार ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को ठंड और कोहरे से अप की ओर जाने वाली गया आनंद विहार क्लोन स्पेशल, संतरागाछी आनंद विहार विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जबकि डाउन में जाने वाली दिल्ली अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं अप की ओर जाने वाली अहमदाबाद पटना स्पेशल फेयर सवा घंटे, दानापुर सिकंदराबाद तीन घंटे, भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटे, मुजफ्फरपुर आनंद विहार दो घंटे लेट रही। पुणे दानापुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली दानापुर स्पेशल फेयर पांच घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार भुवनेश्वर विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल फेयर सवा छह घंटे, विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आनंद विहार मधुपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। एसएमवीटी बंगलुरू दानापुर 15 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 10 घंटे, अगरतला रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही।


इनसेट-
गया और रांची के बीच चलेगी दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पीडीडीयू नगर। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन पद के लिए आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गया और रांची के बीच दाे जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी 08602 रांची-गया परीक्षा स्पेशल 24 दिसंबर को रांची से 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 08.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08601 गया-रांची परीक्षा स्पेशल 25 दिसंबर की सुबह दस बजे गया से चलकर शाम 18.50 बजे रांची पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08604 रांची-गया परीक्षा स्पेशल दिनांक 29 दिसंबर को रांची से रात 23.45 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 30 दिसंबर को गया से 14.45 बजे खुलेगी और 23.00 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें